सयदना इमामे हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु
(सय्यदना इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु) ✨====✨ "अल्लाहुम्मा सल्ले वसल्लिम वबारिक अलैहि व अलैहिम व अलल मौलस सय्यदिल इमामे हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु." नाम ----- सय्यदना इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु | लक़ब ---- सिब्ते रसूल,रैहानतुर रसूल,सय्यदुश शुहदा | वालिद ---- मौला अली रज़ियल्लाहु तआला अन्हु | वालिदा ---- खातूने जन्नत हज़रत फातिमा रज़ियल्लाहु तआला अन्हा | विलादत ---- 5 शाबान,4 हिजरी | बीवियां ---- 4,शहर बानो-रुबाब बिन्त इमरा अलक़ैस-लाईला बिन्त अबी मुर्राह अल थक़ाफी,उम्मे इस्हाक़ बिन्त तल्हा बिन उबैदुल्लाह | औलाद ---- 6,हज़रत ज़ैनुल आबेदीन व हज़रते सकीना शहर बानो से,हज़रत अली अकबर व फातिमा सुग़रा लाईला से,हज़रत अली असगर व सुकैना रुबाब से विसाल --- 10 मुहर्रम,61 हिजरी,जुमा उम्र -- 56 साल 5 महीने 5 दिन आपकी सीरत एक पोस्ट में बता पाना नामुमकिन है मगर हुसूले फैज़ के लिए चंद हर्फ आपकी शान में लिखता हूं मौला तआला क़ुबूल फरमाये| आपके फज़ाइल में बेशुमार हदीसें वारिद हैं हुसूले बरकत के लिए चंद यहां ज़िक्र करता हूं : ➤हुज़ूर सल्लललाहो तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं क...